{"_id":"6a2af5ecd28858d6b30311c2","slug":"fire-caused-by-short-circuit-disaster-averted-thanks-to-villagers-quick-thinking-narnol-news-c-196-1-nnl1010-141115-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला हादसा
विज्ञापन
फोटो 20दोस्तपुर गांव में लगी आग।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव दोस्तपुर की हरिजन बस्ती में वीरवार दोपहर बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से अचानक आग भड़क उठी। आग ने कुछ ही देर में पास में रखे ईंधन के बड़े भंडार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे भारी नुकसान हुआ।
आग की चपेट में आने से ईंधन में रहने वाले कई जीव-जंतु भी जल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे बिजली की लाइन में स्पार्किंग हुई जिसकी चिंगारी नीचे रखे सूखे ईंधन पर गिर गई।
तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना देने के लिए लगातार फोन किए गए लेकिन काफी देर तक संपर्क नहीं हो सका। इसके बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और पानी व अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग को रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने से रोकने में जुटे रहे। आसपास मकान और दुकानें होने के कारण स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई थी।
ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम रहा कि आग आसपास के घरों और दुकानों तक नहीं पहुंच सकी। करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि तब तक बड़ी मात्रा में ईंधन जलकर राख हो चुका था।