{"_id":"69c0355f106e75589505fba0","slug":"five-roads-of-satnali-and-mahendragarh-will-be-paved-with-an-investment-of-rs-153-crore-narnol-news-c-203-1-mgh1004-124998-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली और महेंद्रगढ़ की पांच सड़कें 1.53 करोड़ से की जाएंगी पक्की, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली और महेंद्रगढ़ की पांच सड़कें 1.53 करोड़ से की जाएंगी पक्की, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- सुरेहती पिलानिया से राजस्थान बॉर्डर तक कच्चा रास्ता --स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ और सतनाली क्षेत्र की पांच सड़कें 1.53 करोड़ की लागत से पक्की की जाएंगी। इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मार्केटिंग कमेटी की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से गांव लावण से भगड़ाना, भुरजट से बवाना, सुरेहती पिलानिया से बारडा, सुरेहती पिलानिया से राजस्थान सी और डेरोली जाट से सीहमा तक की सड़कें पक्की की जाएंगी। अप्रैल के पहले सप्ताह में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
हरियाणा सरकार की किसान हितैषी योजना के अंतर्गत कच्ची सड़कों को पक्का किया जा रहा है। अब सतनाली व महेंद्रगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र के पांच मार्गों को पक्का किया जाएगा। सरकार गांवों का विकास भी शहरों की तर्ज पर करने की नीति से काम कर रही है तथा किसान को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके इस दिशा में आगे बढ़ रही है।
मार्केट कमेटी की ओर से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विभाग से मंजूरी मिलने के बाद पांच प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
इस परियोजना पर कुल एक करोड़ 53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कें पक्की होने से कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। ये सड़कें लंबे समय से जर्जर थीं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते थे। इन मार्ग से पांच गांवों सहित आसपास के गांव के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती थी। अब मार्केट कमेटी के इस निर्णय से इन मार्गों पर सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सड़कें दुरुस्त होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी।
-- -
अलग-अलग सड़कों का बजट तयमार्केट कमेटी की ओर से लावण से भगड़ाना तक 2.3 किलाेमीटर लंबी सड़क को पक्का करने में 71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। भुरजट से बवाना तक 2.3 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 68 लाख रुपये खर्च होंगे। सुरेहती पिलानिया से बारड़ा तक तीन किलोमीटर क 1.38 लाख रुपये, सुरेहती पिलानिया से नूनिया बॉर्डर तक 2.5 किलोमीटर तक 73 लाख रुपये, डेरोली जाट से सीहमा तक 2.5 किलोमीटर लंबे रास्ते को पक्का करने में 73 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वर्जन
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से महेंद्रगढ़ व सतनाली क्षेत्र की पांच मुख्य सड़कों का निर्माण अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू किया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिल गई। पांच सड़कों के निर्माण पर 1.53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। - दाताराम, जेई, मार्केटिंग बोर्ड, महेंद्रगढ़।
Trending Videos