फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fogging carried out on the city's streets and main roads.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में गलियों और मुख्य मार्गों पर हुई फॉगिंग

Thu, 30 Jul 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fogging carried out on the city's streets and main roads.
मंडी अटेली। कस्बे में बुधवार को नगर पालिका सचिव प्रशांत पाराशर की देखरेख में मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग अभियान चलाया गया। पूरे शहर में फॉगिंग करवाई गई ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियों से राहत मिल सके। नपा टीम ने गलियों में बाइक और मुख्य मार्गों पर ट्रैक्टर से फॉगिंग की। सफाई कर्मचारियों ने वार्डों में घरों के आसपास भी दवा छिड़की। प्रशांत पाराशर ने बताया कि बरसात में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का खतरा रहता है। इसे देखते हुए समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई कि वे घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed