{"_id":"6a46b38df606820057032a64","slug":"footwear-business-picks-up-during-the-wedding-season-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127882-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सहालग सीजन में फुटवियर का बढ़ा कारोबार, 4 लाख होने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सहालग सीजन में फुटवियर का बढ़ा कारोबार, 4 लाख होने का अनुमान
Fri, 03 Jul 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। विवाह सीजन शुरू होते ही फुटवियर बाजार में रौनक लौट आई है। लोग जूते-चप्पलों की खरीद के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक मांग ब्रांडेश जूते -चप्पलों की है। दूल्हे के लिए विशेष फुटवियर, युवाओं के लिए ट्रेंडी फुटवियर व महिलाओं और बच्चों के लिए आकर्षक डिजाइनों वाले सैंडल व चप्पलों की मांग में इजाफा हुआ है।
दुकानदार हिमांशु, अरूण, सुनील ने बताया कि शहर के करीब 40 फुटवियर शोरूम हैं। इन दिनों शहर के फुटवियर बाजार में प्रतिदिन लगभग 4 लाख रुपये का कारोबार हो रहा है। उन्होंने बताया कि फुटवियर की आवक जयपुर, दिल्ली, बल्लभगढ़ से हो रही है।
उन्होंने बताया कि विवाह समारोहों में नए कपड़ों के साथ नए फुटवियर पहनने की परंपरा के कारण बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। युवाओं में आधुनिक और स्टाइलिश जूतों की मांग अधिक है, जबकि महिलाओं की पसंद आरामदायक और फैशनेबल सैंडल की ओर अधिक देखी जा रही है। बच्चों के लिए भी रंग-बिरंगे और आकर्षक फुटवियर की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विवाह सीजन के कारण बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आगामी शुभ विवाह मुहूर्तों तक बाजार में यही रौनक बनी रहेगी और कारोबार में भी और वृद्धि होगी। युवाओं में लोफर और पार्टी वियर जूतों की मांग अधिक है। वहीं महिलाओं में हाई हील सैंडल और गोल्डन, सिल्वर कलर के फुटवियर व फैंसी चप्पल की बिक्री में भी तेजी आई है।