{"_id":"6a4771be22fa0040bb0e67da","slug":"video-kanina-party-workers-celebrated-health-minister-aarti-singh-raos-birthday-with-great-enthusiasm-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनीना : कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना : कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन शुक्रवार को कनीना में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर स्वास्थ्य मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान कप्तान भरपूर सिंह ने केक काटकर जन्मदिन समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को चाय और पकौड़े वितरित किए गए। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर पार्षद एडवोकेट दीपक चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने भगवान से उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
जिला स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी कमेटी के नवनियुक्त सदस्य मास्टर बिजेंद्र सिंह ने भी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कप्तान भरपूर सिंह, पार्षद दीपक चौधरी, मुकेश नंबरदार, मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मास्टर रतनलाल शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, सूबेदार अभय सिंह, दीपचंद यादव, रामपाल, बाबा मोलड़नाथ कमेटी के प्रधान दिनेश कुमार, कंवर सिंह बोहरा, चौधरी महावीर सिंह, एडवोकेट कैलाश गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।