{"_id":"6a4723baeac24fd590006c39","slug":"video-video-saltanapara-ma-palsa-mathabha-50-hajara-ka-inama-samata-satapara-ka-cara-cara-garafatara-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार के इनामी समेत सीतापुर के चार चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार के इनामी समेत सीतापुर के चार चोर गिरफ्तार
जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और शातिर चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों की जवाबी घेराबंदी में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। मौके से करीब 11 लाख रुपये नकद, जीप कंपास, तीन तमंचे, 22 कारतूस और चोरी के जेवर बरामद किए गए हैं।
वारदात शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे की है। चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जयसिंहपुर पुलिस पीढ़ी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जीप कंपास सवार कुछ संदिग्ध बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेडिंग तोड़कर भाग निकले।
पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए। इसके बाद चारों को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में 50 हजार रुपये का इनामी अनिकेत चौहान निवासी सदरपुर, सीतापुर, आकाश निवासी इमलिया सुल्तानपुर, सीतापुर, मिथलेश चौहान निवासी रेउसा, सीतापुर तथा अजय निवासी इमलिया सुल्तानपुर, सीतापुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अनिकेत पर 52, आकाश पर 46, मिथलेश पर 26 और अजय पर 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
तलाशी में आरोपियों के कब्जे से करीब 11 लाख रुपये नकद, एक जीप कंपास, तीन तमंचे, 22 कारतूस और चोरी के जेवर बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने आसपास के कई जिलों में सिलसिलेवार चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस का दावा है कि वारदात की नीयत से ही चारों सुल्तानपुर पहुंचे थे।
घायल तीनों आरोपियों को सीएचसी जयसिंहपुर में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने बताया कि बरामद नकदी और जेवर के संबंध में जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।