फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Death was caused by a bullet fired from the father's licensed gun

Sultanpur News: पिता की लाइसंेसी बंदूक से चली गोली से हुई थी मौत

Thu, 15 Oct 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Death was caused by a bullet fired from the father's licensed gun
लंभुआ। धनेछ निवासी दिग्विजय सिंह की मौत उनके पिता की लाइसेंसी बंदूक की गोली से हुई। पुलिस ने पिता लाल प्रताप सिंह की लाइसेंसी बंदूक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बंदूक का लाइसेंस उनके नाम है। लाल प्रताप सिंह बीमार चल रहे हैं। उधर, बुधवार देर रात धोपाप घाट पर दिग्विजय सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब चार बजे धनेछ गांव के दिग्विजय सिंह ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली थी। तीन बच्चों के पिता दिग्विजय सिंह खेती - किसानी करके अपने बच्चों, माता - पिता की देखभाल कर रहे थे। दिग्विजय की मौत के बाद अब परिवार के समक्ष रोजी-रोटी का भी संकट होने की आशंका बढ़ गई है। उनके पिता लाल प्रताप सिंह बीमार होने की वजह से अशक्त हैं। दिग्विजय की मौत से परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन

सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed