फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   kisan notice bima

Sultanpur News: किसान को मिला 4.93 करोड़ के टैक्स का नोटिस

Thu, 15 Oct 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
kisan notice bima
लंभुआ। एक किसान के दस्तावेजों के दुरुपयोग कर उसके नाम पर फर्म बनाने और जीएसटी पंजीकरण कराने के आरोप से जुड़ा मामला सामने आया है। किसान को हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग से 4.93 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स देनदारी का नोटिस मिला है। लंभुआ पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कुबेरशाह पट्टी (दशवतपुर) निवासी जगतपाल यादव के मुताबिक, नौ सितंबर को तहसील लंभुआ से बकाया राजस्व की वसूली से संबंधित नोटिस मिला। इसमें हरियाणा के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की ओर से 4,93,21,047 रुपये की टैक्स देनदारी दर्शाई गई है।
विज्ञापन

नोटिस में फर्म का नाम जगत ट्रेडर्स और जीएसटी नंबर भी दर्ज है। आरोप है कि दस साल पहले तत्कालीन ग्राम प्रधान रामसागर के कार्यकाल में उन्होंने छोटे भाई को आधार, पैन कार्ड, सिमकार्ड और सादे कागज पर हस्ताक्षर करके दिए थे। उसे सरकारी योजना का लाभ दिलाने की बात कही गई थी। पीड़ित के अनुसार, नोटिस के बाद फर्म व जीएसटी पंजीकरण होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed