सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Weather News Rain in Haryana

Haryana Weather: चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन तक बारिश और आंधी के आसार; जानें कैसे रहेगा मौसम?

संवाद न्यूज एजेंसी महेंद्रगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जून को सक्रिय हो सकता है। इसके बाद 15-16-17 जून को भी कुछ जिलों में आंधी- बारिश जारी रहने की संभावना है।

Haryana Weather News Rain in Haryana
अंबाला में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा- एनसीआर में बुधवार की रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को भी दिखा। प्रदेश में शुक्रवार से से तीन दिन तक आंधी- बारिश के आसार हैं। पंचकूला ,अंबाला ,यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में आंधी-अंधड़ और बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। हिसार में भी दिनभर बादलों का असर रहा। उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


गरुवार शाम से हरियाणा के पश्चिमी और उत्तरी जिलों साथ ही मध्य और दक्षिणी हिस्सों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12 जून से बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले तीन दिन 12 से 14 जून तक हरियाणा ,एनसीआर में करीब 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जून को सक्रिय हो सकता है। इसके बाद 15-16-17 जून को भी कुछ जिलों में आंधी- बारिश जारी रहने की संभावना है। लगातार मौसम में बदलाव और आगामी दिनों में आंधी बारिश के असर से तापमान में 5.0 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। पूर्वी हवाओं की वजह से उमस भरी पसीने छुटाने वाली गर्मी का दौर जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


भिवानी में दिन का अधिकतम तापमान 45, रोहतक में 44.5, फरीदाबाद में 44.2, महेंद्रगढ़ में 43,हिसार में 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में बादलों के प्रभाव के चलते रात का तापमान 23 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हिसार में रात का सबसे अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed