फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Honey wins gold in javelin throw with a

Mahendragarh-Narnaul News: विश्व रिकाॅर्ड बनाकर हनी ने भाला फेंक में जीता गोल्ड, बहन बोलीं-पहले से था जीत का भरोसा

Fri, 23 Oct 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Honey wins gold in javelin throw with a
10 गांव गोरिया में हनी के परिजन जीत का चिन्ह दिखाते हुए। परिजन
रोहतक। जापान में आयोजित पैरा एशियाड में हनी ने दूसरा पदक विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता। उन्होंने 60.49 मीटर का भाला फेंक कर गोल्ड हासिल किया। इस मौके पर झज्जर जिले के गोरिया गांव स्थित उनके घर पर जश्न मनाया गया। बहन युक्ता बोलीं-पदक आने का पहले से भरोसा था।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे घर में टेलीविजन पर हनी के खेल का प्रसारण चल रहा था। पूरा कुनबा टीवी के आगे बैठकर पदक का इंतजार कर रहा था। बहन युक्ता ने बताया कि हनी ने जब पहला थ्रो फेंका तो वह करीब 50 मीटर तक गया। दूसरा थ्रो कुछ खास दूर नहीं जा सका।
विज्ञापन

उस समय थोड़ी चिंता हुई लेकिन विश्वास था कि पदक तो आ ही जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले भी कई बार होता रहा है कि हनी ने कुछ खराब थ्रो के बाद अपना बेस्ट थ्रो देकर मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी ऐसा ही हुआ। हनी ने अपने पांचवें थ्रो में चीन के एक एथलीट का 57.81 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेडल पक्का होते ही परिजन खुशी से झूम उठे और घर में मिठाई बांटी। अब वे 26 अक्तूबर को हनी के गांव आने पर स्वागत करेंगे। हनी मूल रूप से झज्जर के रहने वाले हैं। लंबे समय से जिले के राजीव गांधी खेल परिसर में अभ्यास करते हैं।

दो दिन पहले डिस्कस थ्रो जीता था कांस्य पदक
हनी ने इसी पैरा एशियाड में 21 अक्तूबर को डिस्कस थ्रो में भी कांस्य पदक जीता था। कोच सुनील फोगाट ने कहा कि यह हनी की ही नहीं बल्कि पूरे देश की उपलब्धि है। हनी की मेहनत और देशवासियों की दुआएं दोनों रंग लाई हैं। अब कोशिश यह रहेगी कि इस रिकॉर्ड को आगामी ओलंपिक में और भी अच्छा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed