{"_id":"6a25bb4d20be22d6e3031cc4","slug":"incomplete-drain-causes-trouble-in-sainipura-wastewater-flowing-onto-the-road-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127153-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सैनीपुरा में अधूरी नाली बनी परेशानी का कारण, सड़क पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सैनीपुरा में अधूरी नाली बनी परेशानी का कारण, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला सैनीपुरा में अधूरी नाली निर्माण के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी रोजाना दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
मोहल्ला निवासियों मनीष राजपूत, महेश शर्मा, रामनिवास, सुभाष और प्रवीन ने बताया कि नगर पालिका की ओर से पिछले वर्ष मसानी चौक से कॉलेज रोड तक नई सड़क का निर्माण किया गया था। उस समय दोनों तरफ नालियों का निर्माण भी प्रस्तावित था लेकिन मोहल्ला सैनीपुरा से कॉलेज रोड तक लगभग 300 मीटर हिस्से में नाली का काम अधूरा छोड़ दिया गया।
लोगों का कहना है कि कुछ जगह काम शुरू तो हुआ लेकिन बाद में उसे बीच में ही रोक दिया गया। इसी कारण गंदा पानी सड़क पर जमा होकर बह रहा है। इससे बदबू फैल रही है और मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी कभी-कभार आते हैं और केवल औपचारिकता पूरी करके चले जाते हैं। लोगों ने यह भी कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का इस मार्ग से आना-जाना होता है फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक नाली की सफाई और निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि सड़क पर बह रहे गंदे पानी की निकासी हो सके और क्षेत्र में राहत मिल सके।
-- -- -- --
वर्जन:
मोहल्ला सैनीपुरा से कॉलेज रोड तक नाली के निर्माण के मामले की जानकारी मिली है। अधूरे पड़े नाली निर्माण कार्य अधिकारियों से बातचीत करके शुरू करवा दिया जाएगा। मानसून शुरू होने से पहले मोहल्ले में नाली का निर्माण करवाया जाएगा।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़

Trending Videos