{"_id":"697fac041244fe7da60dc255","slug":"increased-leopard-activity-in-the-datal-nolpur-area-causes-panic-among-villagers-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135564-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दताल-नोलपुर क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती हलचल, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दताल-नोलपुर क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती हलचल, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। दताल से नोलपुर जाने वाले मार्ग और उससे सटे ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की लगातार गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। बीते तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ देखे जाने की घटनाओं ने किसानों, पशुपालकों और आम ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
खासकर खेतों में रात के समय काम करने वाले किसानों में डर साफ तौर पर देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब तीन दिन पहले दताल-देवता मार्ग की तलहटी क्षेत्र में पहली बार तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद बीती रात दताल-नोलपुर रोड पर खेतों में पानी दे रहे एक किसान ने तेंदुए को बेहद नजदीक से देखने की जानकारी दी।
किसान का कहना है कि अंधेरे में अचानक हलचल दिखाई दी, जिसके बाद तेंदुए की आकृति स्पष्ट नजर आई। रविवार अल सुबह दताल-नोलपुर रोड के पास स्कूल के पीछे भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना सामने आई है।
इससे पहले दिन तेंदुआ बनिहाड़ी गांव के खेतों के पास बनी पानी की टंकी के आसपास भी देखा गया था। लगातार अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए की मौजूदगी से यह आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में ही कहीं छिपा हुआ है। साथ ही उसकी आवाजाही बनी हुई है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम द्वारा तेंदुए के पदचिन्हों की तलाश की जा रही है और उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग ने आसपास के गांवों में गश्त बढ़ा दी है।
ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और टीम पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।
Trending Videos