फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kakrala and Kanina teams emerged winners in district-level hockey.

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय हॉकी में ककराला व कनीना की टीमें बनीं विजेता

Sat, 01 Aug 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kakrala and Kanina teams emerged winners in district-level hockey.
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में तीन दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसका आयोजन विद्यालय शिक्षा विभाग हरियाणा और एसजीएफआई के तत्वावधान में किया गया था। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग के विभिन्न आयु समूहों के मुकाबले खेले गए। अंडर-14 वर्ग में एसडी विद्यालय ककराला की टीम विजेता बनी। अंडर-17 वर्ग का खिताब राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना ने जीता। वहीं, अंडर-19 वर्ग में आरपीएस महेंद्रगढ़ की टीम विजयी रही। ये सभी विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंत में आयोजक कमेटी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed