{"_id":"6a2af666bf296bd94c0c1652","slug":"long-queues-for-dap-fertilizer-in-kanina-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127278-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डीएपी खाद के लिए कनीना में लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डीएपी खाद के लिए कनीना में लगी लंबी कतारें
विज्ञापन
फोटो संख्या:85- कनीना में सरकारी खाद केंद्र के बाहर लगी किसानों की भीड़--संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कनीना। बुआई से पहले डीएपी खाद की खेप पहुंचने पर वीरवार को कनीना स्थित हैफेड कार्यालय और मार्केटिंग सोसाइटी के बाहर किसानों की लंबी कतारें लगने शुरू हो गई। खाद वितरण केंद्रों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए और डीएपी प्राप्त करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कनीना में 1400 डीएपी खाद के बैग पहुंचे हैं।
मार्केटिंग सोसाइटी के कर्मचारी भरपूर सिंह ने बताया कि सोसायटी में प्राप्त 500 बैगों में से 27 किसानों को शुरुआती चरण में किसानों को खाद का वितरण शुरू कर दिया गया है। वहीं हैफेड कार्यालय के कर्मचारी महेश ने बताया कि यहां लगभग 900 बैग डीएपी खाद प्राप्त हुई है जिनमें से करीब ढाई सौ बैग किसानों को वितरित किए जा चुके हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि क्षेत्र में डीएपी खाद की बढ़ती मांग को देखते हुए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसके बाद किसानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएपी खाद केवल उन्हीं किसानों को दी जा रही है, जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया हुआ है। खाद प्राप्त करने के लिए किसानों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया है।
खाद लेने पहुंचे किसानों ने बताया कि बाजरा एवं अन्य खरीफ फसलों की बुआई के लिए डीएपी की आवश्यकता थी। समय पर खाद उपलब्ध होने से खेती संबंधी कार्यों में तेजी आएगी और किसानों को राहत मिलेगी। किसानों ने विभाग से आगामी दिनों में भी पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि किसी प्रकार की कमी की स्थिति उत्पन्न न हो।