सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh's Ankita Wins Silver in Race at Athletics Championship

Mahendragarh-Narnaul News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ की अंकिता ने दौड़ में जीता रजत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh's Ankita Wins Silver in Race at Athletics Championship
30जेएनडी11:दौड़ लगाते हुए धावक। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में आयोजित 8वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन वीरवार को ट्रैक और फील्ड पर खिलाड़ियों ने ऐसा दमखम दिखाया कि दर्शक रोमांच से भर उठे। महिला वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में हिसार की अनीता ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं महेंद्रगढ़ की अंकिता ने रजत पदक जीता।
Trending Videos

पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में सोनीपत के अजय ने अपनी रफ्तार से सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। जींद के बिट्टू ने रजत पदक हासिल किया जबकि फतेहाबाद के परवीन कुमार ने कांस्य अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में पानीपत के आर्यन ने बाजी मारी। सोनीपत के अजय दूसरे और भिवानी के विशाल तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट महिला वर्ग में सोनीपत की अंशु ने दमदार थ्रो कर स्वर्ण, रोहतक की खुशबू ने रजत और फरीदाबाद की मोनिका ने कांस्य पदक हासिल किया।
फील्ड इवेंट्स में भी खिलाड़ियों का जलवा कायम रहा। पुरुष ट्रिपल जंप में रोहतक के अजय ने स्वर्ण पदक झटका, जबकि भिवानी के रणजीत ने रजत और भिवानी के अजय ने कांस्य पदक जीता। भाला फेंक में फरीदाबाद के यशराज ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
3000 मीटर स्टेपलचेज में झज्जर के धर्मेंद्र और महिला वर्ग में हिसार की सिमरन ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं 800 मीटर महिला दौड़ में गुरुग्राम की गीतिका दहिया ने जीत दर्ज की।
पुरुष वर्ग में सोनीपत के सूरज कुमार ने 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता जबकि महिला वर्ग में सिरसा की पूजा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में भिवानी की सोनिका ने 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सोनीपत के मोहित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
इसके अलावा हर्डल्स, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो और हैप्टाथलॉन जैसे इवेंट्स में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप को यादगार बना दिया। यह प्रतियोगिता सिर्फ पदकों की दौड़ नहीं रही बल्कि हर खिलाड़ी के जुनून, मेहनत और सपनों की कहानी बन गई जिसने दर्शकों के दिलों में खेल के प्रति नई ऊर्जा भर दी।

30जेएनडी11:दौड़ लगाते हुए धावक। संवाद।

30जेएनडी11:दौड़ लगाते हुए धावक। संवाद।

30जेएनडी11:दौड़ लगाते हुए धावक। संवाद।

30जेएनडी11:दौड़ लगाते हुए धावक। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed