सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul's daughter-in-law Bhasha Sumbli acted in Dhurandhar The Revenge

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल की बहू भाषा सुंबली ने धुरंधर द रिवेंज में किया अभिनय

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 23 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Narnaul's daughter-in-law Bhasha Sumbli acted in Dhurandhar The Revenge
फोटो नंबर- 19पति अ​भिनेता सुनील सोनी के साथ अभिनेत्री भाषा सुंबली।
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल की बहू और कश्मीरी मूल की अभिनेत्री भाषा सुंबली ने धुरंधर द रिवेंज में वकील की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। सिनेमाघरों से बाहर निकलते दर्शक उनके अभिनय की प्रशंसा कर रहे हैं।
Trending Videos

मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली भाषा की शादी करीब छह साल पहले नारनौल के पुरानी सराय निवासी सुनील सोनी के साथ हुई थी। दोनों ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में साथ पढ़ाई की, जहां से उनकी दोस्ती शुरू होकर विवाह तक पहुंची। इस समय सुनील सोनी परिवार के साथ मुंबई में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म से पहले भाषा सुंबली को पहचान द कश्मीर फाइल्स में ‘शारदा पंडित’ के किरदार से मिली। इसके अलावा छपाक और बारामूला में भी उन्होंने प्रभावशाली अभिनय किया था।
कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मी भाषा ने संघर्षों के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई है। आज वह बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और हरियाणा का नाम रोशन कर रही हैं।
भाषा सुंबली के पिता अग्निशेखर हिंदी के प्रसिद्ध कवि और लेखक हैं, जबकि उनकी माता क्षमा कौल भी जानी-मानी उपन्यासकार और कवयित्री हैं। हालांकि 1990 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के निर्वासन के दौरान उन्हें कश्मीर छोड़कर दिल्ली में बसना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed