फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Parking arrangements improved at Balaji Chowk; unauthorized/unattended carts prohibited

Mahendragarh-Narnaul News: बालाजी चौक पर सुधरी पार्किंग व्यवस्था, खाली रेहड़ियों पर रोक

Fri, 30 Oct 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Parking arrangements improved at Balaji Chowk; unauthorized/unattended carts prohibited
महेंद्रगढ़। शहर के बालाजी चौक पर पार्किंग और अव्यवस्था की समस्या को लेकर नगर पालिका ने कार्रवाई की है। चौक पर सफाई करवाने के साथ पार्किंग व्यवस्था को भी सुधारा गया है। अब यहां खाली रेहड़ियां खड़ी करने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, बाइक चालकों के लिए अलग से जगह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

बालाजी चौक की पार्किंग में खाली रेहड़ियां खड़ी रहने से काफी जगह घिर जाती थी। इससे बाइक चालकों को वाहन खड़े करने में परेशानी होती थी। बेतरतीब पार्किंग के कारण चौक पर आवागमन भी प्रभावित होता था। लोगों को इस समस्या से रोजाना जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 26 अक्तूबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर पालिका ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों की मदद से सफाई करवाई और पार्किंग को व्यवस्थित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बाइकों को खड़ा करने के लिए अलग जगह तय की गई है। इस कदम से वाहन चालकों को राहत मिली है। लोगों को उम्मीद है कि नगर पालिका की इस पहल से चौक पर जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या कम होगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed