{"_id":"6ae39d69338009ad2b0c97bc","slug":"the-number-of-dengue-patients-in-narnaul-has-risen-to-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147209-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हुई
विज्ञापन
नारनौल। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस बार पिछले साल के मुकाबले डेंगू के मामले कम सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने बताया कि जिले में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है। हाल ही में मिले नए मरीज की हालत सामान्य है और उसका इलाज जारी है। इससे पहले मिले सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
पिछले साल अक्तूबर तक जिले में डेंगू के 57 मामले सामने आए थे, जबकि इस साल अब तक 32 मरीज मिले हैं। इस तरह पिछले साल की तुलना में इस बार 25 मरीज कम मिले हैं।
मलेरिया का कोई सक्रिय केस नहीं
जिले में फिलहाल मलेरिया का कोई सक्रिय मरीज नहीं है। डेंगू और मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 152 टीमें तैनात की हैं। ये टीमें घरों और आसपास के इलाकों में जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रही हैं। जांच के दौरान लार्वा मिलने पर लापरवाही करने वालों को नोटिस दिए जा रहे हैं। अब तक कुल 3051 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें।