सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pure mustard oil extracted using a cold

Mahendragarh-Narnaul News: कोल्ड प्रेस मशीन से निकला शुद्ध सरसों तेल, फसल का मिलेगा सही दाम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pure mustard oil extracted using a cold
विज्ञापन
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में बाबा रूपादास फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एफपीओ में अब कोल्ड प्रेस मशीन से शुद्ध सरसों तेल निकाला जा रहा है। वीरवार को नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) आशीष कुमार ने कंपनी का दौरा किया और वहां चल रही गतिविधियों का जायजा लिया।
Trending Videos

डीडीएम आशीष कुमार ने कंपनी में लगी कोल्ड प्रेस मशीन को देखा। इस मशीन से कम तापमान पर सरसों का तेल निकाला जाता है। इससे तेल के प्राकृतिक गुण और पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम मिलेगा और लोगों को शुद्ध तेल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के डायरेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि कोल्ड प्रेस तेल स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें सरसों की असली खुशबू और स्वाद बना रहता है। तेल निकालने में किसी तरह के रसायन का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
उन्होंने कहा कि एफपीओ के जरिए स्थानीय किसानों की सरसों को सही कीमत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला प्रधान राजकुमार यादव, हरपाल थानेदार, कंपनी के सीईओ एडवोकेट चंद्रदेव और कई किसान मौजूद रहे। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed