फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Recognizing the value of oxygen, advocates become guardians of plants.Recognizing the value of oxygen, advocates become guardians of plants.

Mahendragarh-Narnaul News: ऑक्सीजन की कीमत समझ पौधों के रखवाले बने अधिवक्ता

Sun, 18 Oct 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Recognizing the value of oxygen, advocates become guardians of plants.Recognizing the value of oxygen, advocates become guardians of plants.
फोटो 05 पौधे को सीधा रखने के लिए सपोर्ट लगाते कृष्ण कुमार। स्रोत: पाठक
नारनौल। भागदौड़ भरे दौर में जहां ज्यादातर लोग धन कमाने में लगे हैं, वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश कर रहे हैं। वे अदालत में वकालत करने के साथ प्रकृति की रक्षा के लिए भी सक्रिय रहते हैं। काम से जब भी खाली समय मिलता है, वे न्यायालय परिसर और सार्वजनिक स्थानों पर लगे पेड़-पौधों की देखभाल में जुट जाते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण थनवास के निधन पर शोक में अधिवक्ताओं ने कामकाज बंद रखा था। इस दौरान कई वकील घर पर आराम कर रहे थे या अपने निजी काम में व्यस्त थे। वहीं कृष्ण कुमार ने पूरा दिन बार एसोसिएशन परिसर के पेड़-पौधों को दिया। उन्होंने पौधों की छंटाई की, पानी दिया और उनकी सुरक्षा के पक्के इंतजाम किए।
विज्ञापन

कोरोना काल ने सिखाया ऑक्सीजन और पेड़ों का महत्व
कृष्ण कुमार ने बताया कि पेड़-पौधे इंसान के जीवन का मुख्य आधार हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं और छाया, फल व जीवनरक्षक औषधियां भी देते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों ने ऑक्सीजन की कमी से जीवन-मरण का संघर्ष देखा। उस समय सभी को हरियाली की असली अहमियत समझ आई। शुद्ध हवा और स्वस्थ जीवन के लिए सिर्फ पौधे लगाना काफी नहीं है, उनकी नियमित देखभाल करना और बड़े पेड़ बनने तक उन्हें सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ियों के लिए पौधे लगाने की अपील
कृष्ण कुमार ने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति अपने आसपास कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी उठाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि कोरोना काल से अब तक वे असुरक्षित पौधों पर ट्री गार्ड लगाने, उन्हें सहारा देने और खाद डालने के साथ पौधरोपण भी करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed