{"_id":"69c81aaa3587b3a79f0d8a73","slug":"resham-wrestler-won-the-wrestling-competition-worth-rs-21000-narnol-news-c-196-1-nnl1010-137791-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रेशम पहलवान ने जीती 21 हजार रुपये की इनामी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रेशम पहलवान ने जीती 21 हजार रुपये की इनामी कुश्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव मिर्जापुर-बाछौद के बाबा ठाठेसर महाराज के मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में रेशम पहलवान ने बलवान को हराया। मेला कमेटी की ओर से विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
जिम संचालक नरेश कुमार की तरफ से योगाभ्यास करने वाली बच्चियों को 500-500 रुपये नकद व कबड्डी में विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी, कोच, रेफरी व अन्य को बैग प्रदान किया गया।
मेला कमेटी सदस्य मास्टर कालूराम ने बताया कि 21 हजार रुपये की कुश्ती रेशम पहलवान ने बलवान को हरा कर जीती। इसके अलावा 11 हजार रुपये की दो कुश्तियां बलजीत बाघौत व कपिल भिवाड़ी ने जीती।
वॉलीबाॅल शूटिंग में प्रथम पथरेड़ी को 15 हजार, द्वितीय निमोठ को 11 हजार रुपये का पुरस्कार मेला कमेटी की ओर से प्रदान किया गया। क्रिकेट में खत्म-11 मिर्जापुर-बाछौद की टीम प्रथम रही, जिसे 51 हजार व द्वितीय लीजेंड मिर्जापुर-बाछौद की टीम रही, जिसे 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
नेशनल कबड्डी में प्रथम रहने वाली सोनीपत की टीम को 51 हजार व द्वितीय रोहतक टीम को 31 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। प्रो कबड्डी अंडर 14 वर्ग को भी पुरस्कृत किया गया।
Trending Videos