{"_id":"69f397d3ee82fa04470720b6","slug":"residents-issue-ultimatum-to-lock-down-mlas-residence-narnol-news-c-203-1-sroh1010-126099-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्लावासियों का विधायक आवास पर तालाबंदी का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्लावासियों का विधायक आवास पर तालाबंदी का अल्टीमेटम
विज्ञापन
फोटो संख्या:-77 समस्या को लेकर मोहल्ला राठोड़ान में लोगों के बीच पहुंचे बलवान फौजी---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला राठौड़ान निवासियों की ओर से विधायक, नगर पालिका सचिव व एमई को दिए गए तीन दिन का एल्टीमेटम समाप्त हो गया है। उनका कहना है कि अब वह रोड का काम पूरा करवाने के लिए चंदा एकत्रित कर उपमंडल अधिकारी को सौपेंगे। साथ ही कहा कि दस मई तक काम पूरा नहीं हुआ तो विधायक आवास पर तालाबंदी करेंगे।
मोहल्लावासी ओमप्रकाश सैनी, रतन सैनी, गौतम सैनी, बाबुल सैनी, राजेंद्र सैनी, हरिसिंह सैनी, निखिल सैनी, जोगेंद्र सैनी, मनीष सैनी, सुमन देवी, निर्मला देवी, मंजू देवी, मीरा देवी, बाला देवी,राधा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक, एमई, जेई और ठेकेदार की मिलीभगत और कमीशन के चक्कर में चार माह से इस सड़क का निर्माण भेंट चढ़ा हुआ है।
ठेकेदार और प्रशासन को बार-बार मांग के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा अब मोहल्ला वासियों के साथ मिलकर रोड का कार्य पूरा करवाने के लिए चंदा एकत्रित किया जाएगा। चंदे में आई राशि एसडीएम साहब के पास जमा करवाई जाएगी। अब हमें इस ठेकेदार से काम करवाना भी नहीं है। नपा से मांग है कि इस ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाय और इसके जितने भी टेंडर हुए है उनकी जांच की जाए।
साथ ही मोहल्लावासियों ने विधायक के मोहल्ले में पहुंचने पर काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी भी दी है। मोहल्लावासी मनीष राजपूत कहा कि जिस विधायक की सरकार में होते हुए भी प्रशासन और ठेकेदार नहीं मान रहे हैं तो उनसे आगे क्या अपेक्षा रखी जाएगी। विकास कार्यों के लिए लोगों को दर-दर भटना पड़े तो विधायक जी को इस्तीफा दे देना चाहिए।
वहीं दूसरी ओर बुधवार को मोहल्लावासियों के बीच पहुंचे समाजसेवी बलवान फौजी ने कहा कि दस मई तक इस मुख्य सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो विधायक आवास पर ताला लगाया जाएगा। साथ ही नगरपालिका के अधिकारियों का भी घेराव किया जाएगा।
Trending Videos