{"_id":"6a3190e296a78d6fea0e2a89","slug":"residents-troubled-by-dilapidated-roads-and-waterlogging-instead-of-addressing-the-issue-the-municipal-council-is-busy-removing-encroachments-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127417-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बदहाल सड़कों और जलभराव से लोग परेशान, समाधान छोड़ नपा अतिक्रमण हटाने में व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बदहाल सड़कों और जलभराव से लोग परेशान, समाधान छोड़ नपा अतिक्रमण हटाने में व्यस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:54 शहर के गोशाला रोड पर गड्ढे में फंसी बाइक को निकालता चालक। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर शहर के लोग बदहाल सड़कों, जलभराव से परेशान हैं। वहीं, नगर पालिका प्रशासन इनका समाधान न कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने में जुटा है। अतिक्रमण हटाने का भी महज कोरम पूरा किया जा रहा है जिससे अतिक्रमण भी पूरी तरह से खत्म नहीं हो पा रहा है। जनवरी से अब तक तीन बार साप्ताहिक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा चुका है लेनिक स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
अब छह माह के दौरान चौथी बार नपा की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार की सुबह एक घंटे अभियान चलाया गया। इसमें भी दुकानदारों को केवल चेतावनी देकर छोड़ा और अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी ओर शहर में शहर की सड़कों के हालात खस्ता हो चुके हैं और अधिकारी इस पर ध्यान देने की बजाय बाजार में अतिक्रमण हटाने की खानापूर्ति कर समय बिता रहे हैं।
इस अभियान की शुरुआत बालाजी चौक से की गई। इस दौरान शॉपिंग कांप्लेक्स और किला रोड क्षेत्र में कार्रवाई की। नगर पालिका के एमई राजेश कुमार और जेई नवदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियान के दौरान बरामदों और सार्वजनिक स्थानों पर रखा गया सामान हटवाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
एक दुकानदार का 500 रुपये का चालान काटा गया। इस कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों और पालिका कर्मचारियों के बीच बहस और गहमागहमी भी हुई। अधिकारियों ने पहले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
-
व्यापारी बोले-विकास कार्यों पर ध्यान दे नपा प्रशासन
व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की जगह विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। शहर की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं और इनमें गोशाला रोड, सिनेमा रोड व अन्य कई रास्ते खस्ताहाल में हैं। इनकी मरम्मत लंबे समय से नहीं हो पाई है और न ही इनका पुनर्निर्माण हो पाया है। अधिकारियों की ओर से केवल जनता को टेंडर लगाने और रुकने की सूचना दी जाती है। धरातल पर किसी प्रकार का कार्य नहीं हो रहा है। पालिका अधिकारी अतिक्रमण अभियान चलाकर केवल समय बर्बाद कर रहे हैं और जिम्मेदारी से भी भाग रहे हैं। शहर में सामुदायिक भवन, रेजांगला शहीद स्मारक, इंनडोर खेल स्टेडियम, सड़कों की मरम्मत, शौचालयों की मरम्मत, सहित अनेक विकास कार्य ठप पड़े हैं।
-
बारिश से सड़कें बन रही झील:
हल्की बारिश से ही सड़कों के गड्ढों में पानी भर रहा है और इसमें वाहन भी बंद पड़ रहे हैं। मंगलवार सुबह हुई बारिश से सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया और इस दौरान बाइक चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइकें गड्ढे में जाते ही बंद पड़ने लगी और कुछ बाइक चालक तो गिरते हुए बचे।
-
वर्जन
नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। दुकानदारों एवं व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने में नपा का सहयोग करने की अपील की गई है। नपा की ओर से विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार को 139 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे गए हैं। बजट जारी होते ही विकास कार्य कराए जाएंगे।- रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:54 शहर के गोशाला रोड पर गड्ढे में फंसी बाइक को निकालता चालक। संवाद- फोटो : 1