सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven years ago, social service began with a home garden.

Mahendragarh-Narnaul News: सात साल पहले घर की बगिया लगा की थी समाज सेवा शुरू

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Seven years ago, social service began with a home garden.
फोटो संख्या:75- कनीना में पौधो की देखभाल करती एकता कौ​शिक--संवाद
विज्ञापन
कनीना। प्रांत नारी शक्ति प्रमुख एकता कौशिक ने सात वर्ष पहले अपने घर में बगिया लगाकर सामाजिक कार्यों की शुरुआत की थी। तभी से वह अपनी बगिया से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही हैं। मौसमी फूलों से उनका आंगन हमेशा रंगीन और आकर्षक बना रहता है।
Trending Videos

एकता कौशिक ने बताया कि उन्हें पौधों का विशेष शौक है और लंबे समय से पौध वितरण करने की इच्छा थी। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपने घर पर ही विभिन्न प्रकार के पौधे लगाने और तैयार करने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने घर में विभिन्न प्रकार के सीजनल फूलों के पौधे, ऑक्सीजन प्लांट, रबर प्लांट और कई तरह के इनडोर पौधे लगाए हुए हैं। यह बगिया न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती है बल्कि आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ और सकारात्मक बनाए रखने में मदद करती है।
एकता कौशिक का कहना है कि सुबह के समय बगिया में समय बिताने से मन को शांति मिलती है और पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ गुजरता है। उनका मानना है कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और भागदौड़ भरी जीवनशैली के बीच हर व्यक्ति को अपने घर में छोटी-सी बगिया अवश्य लगानी चाहिए।
घर में लगे विभिन्न वैरायटी के पौधे
फिलहाल उनकी बगिया में गुलाब, आम, नींबू ,अमरूद, मोरपंख, गुलाब, फीनिक्स पाम,गुलाब की बेल और फूलों में स्वीट विलियम, गजानिया, आइस, पीटुनिया, फ्लेक्स और केंडुला, गेंदा जीआर टू, जगरेटा, पोपी, कैंडीटफ्ट आदि के 124 पौधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed