{"_id":"69d68e25d81ec7ac930e177c","slug":"shortage-of-facilities-at-hospital-need-for-a-new-x-ray-machine-and-building-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125473-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में सुविधाओं की कमी, नई एक्स-रे मशीन और भवन की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में सुविधाओं की कमी, नई एक्स-रे मशीन और भवन की दरकार
विज्ञापन
फोटो संख्या:69नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीड़ी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल का दर्जा तो बढ़ा दिया लेकिन सुविधाएं आज भी पहले जैसी ही हैं। प्रतिदिन 600 मरीज अस्पताल की ओपीडी में पहुंचते हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में मरीजों और स्टाफ दोनों को परेशानी हो रही है। वहीं अस्पताल में नई एक्सरे मशीन दरकार है।
अटेली में नई एक्सरे मशीन लगा दी गई है जबकि महेंद्रगढ़ में पुरानी मशीन से ही काम चलाया जा रहा है। शहर वासियों ने सरकार से मांग की है कि नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में नई एक्सरे मशीन लगाई जाए ताकि मरीजों की लंबी लाइन न लगे।
नए भवन का निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। दिनेश वैद्य, घीसाराम सैनी, सुनिल, अशोक ने कहा कि प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और निर्माण कार्य को शीघ्र करवाना चाहिए।
अस्पताल प्रशासन भी संसाधनों की कमी के बीच सेवाएं देने की पूरी कोशिश कर रहा है लेकिन सीमित साधनों के चलते बेहतर व्यवस्था कर पाना मुश्किल हो रहा है।
-- -- -- -- -
वर्जन:
अस्पताल के नए भवन का कार्य चल रहा है। नया भवन बनने के बाद लोगों को अनेक सुविधाएं मिलने लगेंगी। नए भवन में जगह का भी अभाव नहीं होगा और लोग अच्छी तरह से अपना इलाज करवा सकेंगे।- एसएमओ जयप्रकाश, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़
Trending Videos