{"_id":"69cc0ae930cfce617509bdaa","slug":"the-minister-of-cooperation-suspended-a-sarpanch-over-the-misappropriation-of-government-funds-narnol-news-c-196-1-nnl1004-137934-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सहकारिता मंत्री ने सरकारी धन में गड़बड़ी पर सरपंच को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सहकारिता मंत्री ने सरकारी धन में गड़बड़ी पर सरपंच को किया निलंबित
विज्ञापन
फोटो 16जनपरिवेदना समिति की बैठक लेते सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक हुई। इस दौरान सरकारी धन की हेराफेरी का मामला सामने आने पर सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कुतबापुर सरपंच मनोज देवी को निलंबित करने के आदेश दिए।
बैठक में मंत्री ने कनीना नगर पालिका के सचिव कपिल व एमई दिनेश को नगर पालिका चेयरपर्सन डॉ. रिंपी लोढ़ा की शिकायत पर कार्रवाई न करने पर चेतावनी दी कि अगर शिकायतों पर गौर नहीं किया गया तो अगली बार उनको सस्पेंड करेंगे।
मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि कुतबापुर गांव के सरपंच के खिलाफ मामले में विजिलेंस जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट चंडीगढ़ स्थित चीफ विजिलेंस अधिकारी को भेज दी गई है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, कनीना नगर पालिका चेयरपर्सन ने अवैध कब्जे की शिकायत सचिव से की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई और शिकायतों को गंभीरता से सुनने की चेतावनी दी।
बैठक में निर्धारित 17 मामलों की सुनवाई हुई। पूर्व मंत्री एवं विधायक नारनौल ओमप्रकाश यादव, बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव और नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, राजू शर्मा तथा जेपी सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
10 दिन के अंदर लाइटों की मरम्मत करवाने के दिए निर्देश
ग्राम पंचायत पाली में खराब स्ट्रीट लाइटों के मामले में मंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए डीडीपीओ को निर्देश दिए कि जिले में 10 दिन के अंदर-अंदर सभी लाइटों की मरम्मत करवाई जाए। वहीं, पृथ्वीपुरा के एक निवासी का तकनीकी कारणों से कटे राशन कार्ड के मामले में अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर त्रुटि सुधार के बाद बहाल कर दिया गया है। मंत्री ने एडीसी को निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता पर लिया जाए।
पंचायत में विकास कार्यों के सैंपल लिए जाएं
सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी पंचायत में विकास कार्य हो रहे हैं उनकी सैंपलिंग ग्रामीणों की मौजूदगी में की जाए। शहर के मोहल्ला रावका में पेयजल संकट को दूर करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई डीआई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है जिससे जल्द ही क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू होगी। नांगतिहाड़ी गांव में जर्जर बिजली के पोल को विभाग द्वारा बदल दिया गया है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि बड़कोदा गांव में सीवर लाइन की समस्या का समाधान कर गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की गई है।
शौचालयों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाए
नगर परिषद क्षेत्र में रास्तों की मरम्मत और सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई के लिए संबंधित एजेंसियों को वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य शुरू करने के आदेश दिए।उन्होंने निर्देश दिए कि शौचालय का हर रोज निरीक्षण किया जाए। मंडलाना निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते से रकम वापसी की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह खाता कर्नाटक में खुला हुआ था।
Trending Videos