{"_id":"6a6e318595f4225d7b010293","slug":"the-third-round-of-counseling-for-iti-admissions-will-begin-tomorrow-narnol-news-c-203-1-mgh1006-128729-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कल से शुरू होगी आईटीआई में दाखिले की तीसरी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कल से शुरू होगी आईटीआई में दाखिले की तीसरी काउंसिलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के नए सत्र में दाखिलों के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होगी। जिन अभ्यर्थियों का अभी तक प्रवेश नहीं हो पाया है, उनके लिए यह एक और अवसर है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों पर सभी औपचारिकताएं पूरी करना जरूरी होगा।
इसी दिन विभिन्न ट्रेडों की खाली सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 3 से 5 अगस्त तक अभ्यर्थी अपने विकल्पों में बदलाव कर सकेंगे। विभाग इस अवधि में ऑनलाइन पोर्टल खुला रखेगा।
तीसरी मेरिट सूची 7 अगस्त को जारी होगी। चयनित उम्मीदवारों को 7 से 11 अगस्त के बीच संबंधित आईटीआई में पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और निर्धारित फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद चौथे चरण की शुरुआत 14 अगस्त से होगी। इस दिन फिर से रिक्त सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 14 से 16 अगस्त तक अपने विकल्प बदल सकेंगे। चौथी मेरिट सूची 18 अगस्त को जारी होगी। चयनित उम्मीदवार 18 से 21 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापित करा सकेंगे, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित की गई है।
संस्थान के अनुसार पहली मेरिट सूची के बाद करीब 40 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। तीसरे चरण के बाद यह आंकड़ा 60 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। इलेक्ट्रिशियन और कोपा ट्रेड में सबसे अधिक मांग है जबकि सिलाई-कटाई और वुडवर्क जैसी ट्रेडों में अभी भी अपेक्षाकृत कम रुचि देखने को मिल रही है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
विभाग की ओर से तीसरी मेरिट सूची के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अब संस्थान की ओर से इसके लिए तीन दिन तक पोर्टल खोला जाएगा। आवेदक तय समय अवधि में अपना दाखिला ले सकते हैं। -विनोद कुमार, नोडल अधिकारी, आईटीआई।
-समय पर दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करना जरूरी, चूकने पर प्रवेश का मौका छूट सकता है
संवाद न्यूज एजेंसी