{"_id":"69a9c9693ee148976b0dce06","slug":"two-tanks-of-dewas-water-project-were-cleaned-and-two-were-repaired-narnol-news-c-203-1-sroh1010-124556-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: देवास जल परियोजना के दो टैंकों की कराई सफाई, दो की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: देवास जल परियोजना के दो टैंकों की कराई सफाई, दो की मरम्मत
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- देवास जलघर के टैंक नंबर दो में पानी---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर की 50 हजार आबादी को गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राशनिंग की बजाय इस बार नियमित जलापूर्ति की जाएगी। विभाग ने गांव देवास स्थित जल परियोजना के 24 करोड़ लीटर क्षमता के चार में से दो टैंकों की मरम्मत एवं दो की सफाई करा दी है।
विभाग के पास 18 बोरवेल हैं जिनके उपकरण व उनसे जुड़ी लाइनों की भी मरम्मत कराई जा चुकी है। मार्च माह में छह करोड़ लीटर क्षमता वाले निर्माणाधीन टैंक का भी काम पूरा होने से विभाग के पास कुल 30 करोड़ लीटर पानी स्टोरेज हो सकेगा जो एक माह तक शहरी आबादी की नियमित आपूर्ति के लिए पर्याप्त है।
अभी नहरी पानी आने में तीन दिन का समय शेष है लेकिन इस समय देवास स्थित जल परियोजना के दो टैंकों में पांच दिन की आपूर्ति के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है। दो टैंकों में महज दो से तीन फीट ही पानी शेष है। ऐसे में अगर पांच दिन में भी नहरी पानी नहीं मिलता है तो भी शहर में राशनिंग के आधार पर पेयजल आपूर्ति जारी रहेगी।
-- -- -- -- -- -- --
यह है शहर में पेयजल आपूर्ति की मांग और उपलब्धता
शहर की 50 हजार की आबादी को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 170 लीटर पानी के हिसाब से कुल 85 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होत है। इस समय विभाग के पास दो टैंकों में से टैंक नंबर एक व दो लबालब हैं जबकि टैंक नंबर तीन व चार में दो से ढाई फीट पानी उपलब्ध है। हालांकि अभी नियमित आपूर्ति के लिए शहरवासियों को करीब एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। 8 मार्च को नहरी पानी मिलने के बाद नियमित आपूर्ति के लिए टैंकों को भी भरा जा सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
नहरी पानी मिलने में देरी हुई तो 20 ट्यूबवेल पर्याप्त
जन स्वास्थ्य विभाग के पास शहरी क्षेत्र में 17 और देवास जल परियोजना पर 3 बोरवेल रनिंग हालात में हैं। ऐसे में यदि नहरी पानी मिलने में देरी भी हुई तो भी राशनिंग के आधार पर आपूर्ति जारी रह सकेगी। हाल ही में शहरी पेयजल लाइनों को भी दुरुस्त कराया गया है। आवश्यकता पड़ने पर इन बोरवेलों के माध्यम से शहरी क्षेत्र के बूस्टिंग स्टेशनों के टैंकों में पानी स्टोर कर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
- वर्जन
नहरी पानी मिलने के बाद टैंकों को भरकर शहर में राशनिंग की बजाय नियमित आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। देवास जल परियोजना के टैंकों में पर्याप्त पानी है। साथ ही 20 बोरवेल को भी जरूरत के समय प्रयोग किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। -जियाराम, उपमंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़।
Trending Videos