{"_id":"6aa83fa545d4d79c8307ca44","slug":"vansh-wins-silver-in-archery-districts-medal-tally-reaches-16-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145319-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वंश ने तीरंदाजी में जीता रजत, जिले के पदकों की संख्या 16 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वंश ने तीरंदाजी में जीता रजत, जिले के पदकों की संख्या 16 पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। स्कूल स्टेट प्रतियोगिता के पांचवें चरण के अंतिम दिन जिले के खाते में एक और रजत पदक जुड़ गया। जींद में आयोजित अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी वंश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम किया। वंश अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शिक्षा विभाग के एईओ विक्रम सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के पांच चरणों में जिले के खिलाड़ियों ने अब तक 3 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक जीते हैं। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से जिले में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के साथ जिले के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
उन्होंने बताया कि स्कूल स्टेट प्रतियोगिता के छठे चरण के मुकाबले 16 से 18 सितंबर तक होंगे। इस चरण में जिम्नास्टिक, तैराकी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, सॉफ्टबॉल, क्रिकेट, खो-खो और वेटलिफ्टिंग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इनमें जिले के करीब 150 महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
एईओ ने कहा कि अब तक खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उम्मीद है कि आगामी मुकाबलों में भी जिले के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीतेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।