Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Rao Narbir Singh said, "Rao Inderjit Singh is a very prominent leader; he is an MP, whereas we are merely MLAs how could we possibly compete with him
{"_id":"6aa8fea29cc2f3282d0404e8","slug":"video-rao-narbir-singh-said-rao-inderjit-singh-is-a-very-prominent-leader-he-is-an-mp-whereas-we-are-merely-mlas-how-could-we-possibly-compete-with-him-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"राव नरबीर सिंह बोले- राव इंद्रजीत सिंह बहुत बड़े नेता हैं, वह सांसद हैं, हम लोग तो केवल विधायक हैं; भला हमारा उनसे क्या मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव नरबीर सिंह बोले- राव इंद्रजीत सिंह बहुत बड़े नेता हैं, वह सांसद हैं, हम लोग तो केवल विधायक हैं; भला हमारा उनसे क्या मुकाबला
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से जुड़े सवाल पर बड़ा बयान दिया। पत्रकारों ने राव इंद्रजीत सिंह की पार्टी से नाराजगी दूर न होने का सवाल पूछा था। इस पर राव नरबीर सिंह ने कहा, "राव इंद्रजीत सिंह बहुत बड़े नेता हैं, वे सांसद हैं। हम लोग तो केवल विधायक हैं, भला हमारा उनसे क्या मुकाबला।
उन्होंने राव इंद्रजीत सिंह की पार्टी से कथित नाराजगी को मीडिया की उपज बताया। यह बयान मंगलवार को नारनौल के लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान आया। उन्होंने मीडिया पर बेवजह नाराजगी को तूल देने का आरोप लगाया। मंत्री ने प्रेस वार्ता में जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर भी बात की। उन्होंने लॉजिस्टिक्स हब और मालगाड़ी सेवा की शुरुआत पर जानकारी दी। सरकार ने इस दिशा में काम और प्रक्रिया शुरू कर दी है। लॉजिस्टिक्स गतिविधियां बढ़ने पर नियमित ट्रेन संचालन भी सुचारू हो जाएगा। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति पर जानकारी ली।
रेवाड़ी के मसानी प्रोजेक्ट के बारे में राव नरबीर सिंह ने कहा कि मसानी में एकत्रित जल प्रदूषित पानी है। इस दूषित पानी की उचित निकासी के लिए सिंचाई विभाग द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एचएसआईआईडीसी द्वारा पानी की निकासी की व्यवस्था, पाइपलाइन और डीपीआर तैयार करने के लिए लगभग 68 से 70 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। सिंचाई विभाग पूरे प्रोजेक्ट की योजना बनाकर इस पर कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की 'पद्मा योजना' के तहत हरियाणा के हर ब्लॉक में क्लस्टर विकसित करने की योजना है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देना है। वन विभाग से जुड़े सवाल पर मंत्री ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत पंजाब और हरियाणा में पेड़ों की कटाई पर फिलहाल रोक है। उन्होंने क्षेत्र के औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।