सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Volleyball Player Prince Becomes Agniveer; Selected for the Army

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रिंस बने अग्निवीर, सेना में हुआ चयन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Volleyball Player Prince Becomes Agniveer; Selected for the Army
फोटो नंबर- 03प्रिंस,वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
नारनौल। खेतों में पिता का हाथ बंटाने के साथ पढ़ाई और खेल को संतुलित करते हुए वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रिंस ने अपना सपना पूरा कर लिया। खेल कोटे के तहत उनका चयन सेना की कुमांउ रेजिमेंट में अग्निवीर के रूप में हुआ है। चयन की खबर मिलते ही खेल नर्सरी और गांव में खुशी का माहौल है।
Trending Videos


प्रिंस बचपन से सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते थे। मौखुता स्थित खेल नर्सरी में उन्होंने वॉलीबॉल का नियमित अभ्यास शुरू किया। कुछ माह पहले सेना की ओर से आयोजित फिटनेस ट्रायल में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया था। हाल ही में घोषित परिणाम में उनका चयन कुमाऊं रेजिमेंट में हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस के पिता वीर सिंह किसान हैं जबकि माता रेशमी देवी गृहिणी हैं। वीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा बचपन से पढ़ाई और खेल दोनों में प्रतिभावान रहा है। बेटे की सफलता से परिवार को गर्व महसूस हो रहा है।

कोच धर्मपाल सिंह ने बताया कि गत वर्ष प्रिंस ने सीनियर स्टेट और स्कूली स्टेट समेत कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि प्रिंस की उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
बॉक्स
मैं बचपन से ही सेना में शामिल होना चाहता था। भर्ती की तैयारी के लिए खेल नर्सरी में वॉलीबॉल का अभ्यास शुरू किया। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने का मौका मिला जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। इससे मैं सेना में शामिल होने के अपने सपने को पूरा कर पाया।
-प्रिंस, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed