सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women were given training in fruit and vegetable preservation.

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं को दिया फल व सब्जी परिरक्षण का प्रशिक्षण

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Women were given training in fruit and vegetable preservation.
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ की ओर से जिले की 30 महिलाओं को फल व सब्जी परिरक्षण पर पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन किया गया। शिविर के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र की जिला विस्तार विशेषज्ञा गृह विज्ञान डॉ. पूनम यादव ने महिलाओं को फल व सब्जियों से पौष्टिक थाली से लेकर स्वरोजगार की बारीकियों से अवगत कराया गया। इनमें गांव बलाहा कलां के स्वयं सहायता समुह की दस महिलाएं, गांव अगिहार से छह महिलाओं, गांव खेड़की, पल्ह, पाल सहित अन्य गांवों की महिलाओं को शामिल किया गया। इन महिलाओं को स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाले फल व सब्जियों से मूल्य संवर्धन उत्पाद बनाने सीखाए गए। इस दौरान आंवले व नींबू का अचार, चटनी, जैम, मुरब्बा, सब्जियों से मिठाई बनाना, फलों के जैम, जैली बनाना सहित स्थानीय सब्जियों से अलग-अलग उत्पाद तैयार करने की विधि समझाई गई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed