हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगी। यूनियन ने रोडवेज कर्मचारियों के हित में इस आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। इसको लेकर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित इंटक के राज्य महासचिव दिनेश हुड्डा, राज्य उप प्रधान संदीप दलाल, बलवान, विजय अहलावत, शिवचरण, सतेंद्र, अरविंद ने बयान जारी किया है।
उन्होंने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने भी पद सृजन एवं कर्मचारियों को नियमित करने के संघर्ष की दिशा को न्यायोचित माना है। इसके बावजूद सरकार द्वारा सार्वजनिक विभागों को संकुचित करने व पद समाप्त करने, कर्मचारियों को कच्चा रखने, पेंशन से वंचित रखने, नियमों के अनुसार पक्की भर्ती न करने जैसी मांग शामिल है। इसके अलावा रोडवेज का निजीकरण करने व चिकित्सा सुविधाओं में आय आधारित शर्तें लागू करने, हरियाणा का अलग से आठवां वेतन आयोग गठन करने तथा चालक- परिचालकों का वेतनमान बढ़ाने बारे संज्ञान ना लेने, कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश को कम करने व 10 साल का बोनस पेंडिंग रखने व रोडवेज में इलेक्ट्रिक बसों के बहाने किलोमीटर स्कीम की बसों को बढ़ाने व बार-बार बुलाकर बातचीत कर सहमति देने उपरांत मांगों को लागू न करने।
कर्मचारियों के हक के 28 श्रम कानून को बदलकर मजदूर व कर्मचारी विरधी चार लेबर कोड्स लागू करने और हिट एंड रन जैसे कड़े कानून लागू करने व रोडवेज का निजीकरण करने जैसी परिस्थितियों में व्यापक संगठित और संयुक्त आंदोलन समय की अनिवार्य आवश्यकता बन गई है।
हरियाणा राज्य परिवहन के कर्मचारी राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होंगे तथा कर्मचारी, मजदूर और किसानों की एकता की इस बड़ी लड़ाई में शामिल होते हुए ट्रेड यूनियन अधिकारों व संगठनों पर होने वाले हमलों का विरोध करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।