{"_id":"6adba1d6be6011ac7404d739","slug":"work-was-affected-from-the-municipal-work-was-affected-from-the-municipal-narnol-news-c-17-1-rtk1057-942420-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका से लघु सचिवालय तक कामकाज रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका से लघु सचिवालय तक कामकाज रहा प्रभावित
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर सरकारी कार्यालयों में भी देखने को मिल रहा है। नगर पालिका और लघु सचिवालय में लाइट नहीं होने के कारण कर्मचारियों को कामकाज निपटाने में परेशानी हो रही है। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने के कारण कई कार्य अटक गए। तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री, जमाबंदी व सरल केंद्र में लाइसेंस, आरसी, रिहायशी प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य अटक गए। ऐसे में कार्यालयों में अपने काम करवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
वह अपनी जमीन की जमाबंदी करवाने को लेकर तहसील कार्यालय में गया था। वहां पर कर्मचारियों ने बिजली नहीं होने का कारण बताया। बिजली नहीं होने के कारण उसे काफी परेशानी उठानी पड़ी।-- तेजपाल प्रजापत मालड़ा
सरल केंद्र में रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर गया था वहां पर बिजली नहीं होने के कारण निराशा हाथ लगी। प्रशासन को इस ओर देना चाहिए।-- -- सुरेश कुमार,धोली
विज्ञापन
विज्ञापन
वह अपनी जमीन की जमाबंदी करवाने को लेकर तहसील कार्यालय में गया था। वहां पर कर्मचारियों ने बिजली नहीं होने का कारण बताया। बिजली नहीं होने के कारण उसे काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
सरल केंद्र में रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर गया था वहां पर बिजली नहीं होने के कारण निराशा हाथ लगी। प्रशासन को इस ओर देना चाहिए।
विज्ञापन