सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   X-ray machine locked in room for 4 years, chaos roaming freely

Mahendragarh-Narnaul News: 4 साल से एक्स-रे मशीन कमरे में बंद, खुली घूम रही अव्यवस्था

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine locked in room for 4 years, chaos roaming freely
फोटो नंबर- 10सुनील कुमार, मोहल्ला- मेहता चौक
विज्ञापन
प्रवीण सैनी
Trending Videos

नारनौल। टीबी अस्पताल में 4 साल बाद भी एक्स-रे मशीन शुरू नहीं हो सकी है। इस वजह से मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए नागरिक अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एक्स-रे मशीन रखे कक्ष के दरवाजे पर हमेशा ताला लटका रहता है।
मार्च 2022 में केंद्र सरकार की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए टीबी अस्पताल के लिए एक्स-रे मशीन भेजी गई थी लेकिन इसके बाद से ही रेडियोग्राफर का पद रिक्त है जिसकी वजह से 4 साल बीत जाने के बाद भी टीबी अस्पताल में एक्स-रे जांच शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिम्मेदार अधिकारी रेडियोग्राफर की नियुक्ति के लिए केवल पत्राचार तक ही सीमित है जिसका खामियाजा टीबी अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है। संवाद
रोजाना 10 से 15 मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए भेजा जाता है नागरिक अस्पताल
टीबी अस्पताल में प्रतिदिन टीबी और कुष्ठ रोग के 25 से 30 मरीजों की ओपीडी रहती है। इनमें से 10 से 15 मरीजों की एक्स-रे जांच भी करवाई जाती है। नागरिक अस्पताल में एक्स-रे जांच के लिए पहले से अन्य मरीजों की भीड़ रहती है। वहीं टीबी से पीड़ित मरीजों से अन्य मरीजों में भी संक्रमण फैलने की संभावना बनी रहती है।

रिपोर्ट कब और कहां मिलेगी, मरीज को नहीं होती जानकारी
नागरिक अस्पताल में एक्स-रे जांच के बाद जांच की रिपोर्ट कब और कहां मिलेगी, इसको लेकर मरीज को जानकारी नहीं होती। जांच के बाद जब मरीज रिपोर्ट के बारे में पता करते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि संबंधित चिकित्सक के कक्ष में रिपोर्ट पहुंच जाएगी लेकिन टीबी की जांच करवाने आए मरीजों को रिपोर्ट के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।
----------
मेरी भाभी को खांसी की समस्या थी और उपचार के लिए टीबी अस्पताल आई थी। जहां से उन्हें एक्स-रे की जांच के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। दो घंटे लाइन में लगने के बाद नंबर आया, रिपोर्ट के लिए पता किया तो बताया गया कि रिपोर्ट हड्डी रोग विशेषज्ञ के कमरे से मिलेगी, वहां गए तो भी रिपोर्ट नहीं मिली। दोबारा एक्स-रे कक्ष गए और एक घंटे तक इंतजार करने के बाद रिपोर्ट मिली। -सुनील कुमार, मोहल्ला- मेहता चौक
---------
टीबी अस्पताल में एक्स-रे मशीन रखी हुई है। मरीजों को जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में घंटों लाइन में लगना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन से अपील है कि जब संसाधन है तो उन्हें आमजन की सुविधा के लिए जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए। -निहाली देवी, गांव-शाहबाजपुर

वर्जन
रेडियोग्राफर की नियुक्ति के लिए सिविल सर्जन को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया है। उम्मीद है जल्द ही रेडियोग्राफर की नियुक्ति की जाएगी। -डॉ. नवीन कुमार, उप सिविल सर्जन, टीबी अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed