{"_id":"6a980f1e30cf8e95b00f8212","slug":"man-stabbed-over-parking-dispute-in-hisar-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में बड़ी वारदात: पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पूर्व डिप्टी मेयर के साले को घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में बड़ी वारदात: पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पूर्व डिप्टी मेयर के साले को घोंपा चाकू
Wed, 02 Sep 2026 05:27 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:27 PM IST
सार
हिसार के प्रताप नगर में बुधवार को पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक शख्स को चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
हिसार में शख्स को घोंपा चाकू
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन के साले व मिठाई की दुकान संचालक मिठ्ठू को पड़ोसी ने चाकू घोंप दिया। हिसार के प्रताप नगर में बुधवार दोपहर बाद पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी युवक ने जगत रेस्टोरेंट के संचालक मिठ्ठू को चाकू घोंपा।
घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व पार्षद ज्योति महाजन ने कहा कि आरोपी ने कॉलर उठा कर धमकी दी। उन्होंने बताया कि कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी अपने घर गया और वहां से चाकू लेकर आया। घर से आते ही मिठ्ठू को चाकू घोंप दिया। हमलावर ने पुलिस को फोन कर खुद को पीड़ित बताते हुए सुरक्षा मांगी।