{"_id":"69f395a54d9bddf9fd071117","slug":"outrage-over-destruction-of-htet-2024-records-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एचटेट-2024 के रिकॉर्ड को नष्ट करने पर आक्रोश, विरोध में उतरे कर्मचारी; जमकर हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एचटेट-2024 के रिकॉर्ड को नष्ट करने पर आक्रोश, विरोध में उतरे कर्मचारी; जमकर हुआ बवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सार
बोर्ड कर्मचारी संगठन ने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रशासन-2024 की परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड को आनन-फानन में नष्ट करने पर तुला हुआ है। इस तरह से रिकॉर्ड को नष्ट करना नियमों का उल्लंघन है।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर वीरवार सुबह 11:30 बजे हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2024 का रिकॉर्ड नष्ट किए जाने से कर्मचारियों का आक्रोश भड़क गया। बोर्ड कर्मचारियों ने काम छोड़कर मुख्य गेट पर एकत्रित होकर इसका पुरजोर विरोध किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि रिकॉर्ड को नष्ट करना नियम के खिलाफ है।
Trending Videos
धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन के महासचिव सोमबीर पूनिया ने कहा कि एचटेट-2024 की ओएमआर सीट को नष्ट करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। कर्मचारियों ने ओएमआर सीट नष्ट किए जाने का विरोध करते हुए हड़ताल का एलान भी कर दिया। बोर्ड कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने बोर्ड प्रशासन पर गलत तरीके से एचटेट का रिकार्ड नष्ट किए जाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आनन-फानन में एचटेट का किया जा रहा रिकॉर्ड नष्ट
बोर्ड कर्मचारी संगठन ने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रशासन-2024 की परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड को आनन-फानन में नष्ट करने पर तुला हुआ है। इस तरह से रिकॉर्ड को नष्ट करना नियमों का उल्लंघन है। कर्मचारियों ने जांच पूरी होने तक रिकॉर्ड को नष्ट नहीं करने की मांग की है।
3.31 लाख परीक्षार्थियों ने दी थी एचटेट परीक्षा
एचटेट -2024 के तीनों लेवल में कुल 3.31 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिसका परिणाम 14 प्रतिशत रहा था। इनमें से करीब 47 हजार परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी। परीक्षा परिणाम परीक्षा के 101 दिन उपरांत घोषित हुआ था। लेवल-1 प्राइमरी टीचर व लेवल-2 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर में क्रमशः 16.2 व 16.4 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे जबकि लेवल-3 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की परीक्षा में सिर्फ 9.6 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली थी।
शिक्षा बोर्ड में सुरक्षित है सभी परीक्षाओं का रिकॉर्ड
परीक्षा रिकॉर्ड नष्ट करने के संबंध में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। परीक्षा रिकॉर्ड नष्ट करवाने के संबंध में लगाए गए आरोप निराधार तथा तथ्यों से परे हैं। पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित है तथा कोई भी नष्ट नहीं किया गया है। अब शिक्षा बोर्ड हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 की तैयारियों में जुटा है। -डॉ. पवन शर्मा अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।