सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A woman walking on foot was hit by a car and injured, FIR registered

Palwal News: कार ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मारकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
A woman walking on foot was hit by a car and injured, FIR registered
विज्ञापन
पलवल। सांवल विहार में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




सांवल विहार निवासी किरण देवी ने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने किसी निजी कार्य से पैदल जा रही थीं। जब वह रोहन मोटर्स के पास पहुंचीं, तभी तेज गति से आ रही सफेद रंग की ब्रेजा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का साइड शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में किरण देवी को गंभीर चोटें आई। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। बाद में उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज कराया। थाना कैंप पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article