सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CP and SP to hear villagers' grievances in Aurangabad today.

Palwal News: औरंगाबाद में आज सीपी-एसपी सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
CP and SP to hear villagers' grievances in Aurangabad today.
विज्ञापन
पलवल।

जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को गांव औरंगाबाद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर करेंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।उपायुक्त ने बताया कि रात्रि ठहराव का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा, जिसमें अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की नीति के तहत हर महीने किसी एक गांव में इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को अंत्योदय उत्थान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समाधान मौके पर ही किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed