{"_id":"6a293f4cadbc353d520bb575","slug":"fire-breaks-out-in-electronics-showroom-due-to-short-circuit-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112689-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो: आग बुझाते लोग, आग बुझने के बाद
हादसे में 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। कस्बे में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। हादसे की वजह से दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 और दमकल विभाग को दी गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर लोगों ने खुद ही आग बुझाया। हादसे में 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
दुकान संचालक अंकित गर्ग ने बताया कि सुबह उन्हें दुकान से धुआं निकलने की सूचना मिली, जिसके बाद वह पहुंचे। शटर खोलते ही अंदर आग की तेज लपटें उठती दिखाई दी। दुकान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ-साथ बिजली फिटिंग का सामान, पाइप और अन्य सामग्री रखी थी, जो आग की चपेट में आ गई। लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकतर सामान जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद व्यापारियों में चिंता का माहौल है और उन्होंने दमकल व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।