फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jagannath will set out on a city procession today.

Palwal News: आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे जगन्नाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Jagannath will set out on a city procession today.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इस्कॉन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर से शनिवार को चौथी बार श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी से होगी, जाे हावेलिया वलेनोवा, ला रेजिडेंशिया, ओ-2 वैली, स्प्रिंग मीडोज, निराला एस्टेट, पंचमुखी चौक, सुपरटेक इकोविलेज-1, एटीएस रैप्सोडी, कैपिटल एथेना होते हुए बिसरख पहुंचेगी। शाम चार बजे इस्कॉन प्रभुपाद विलेज, बिसरख, सेक्टर-1 में आरती, संकीर्तन और भंडारे के साथ इसका समापन होगा। अध्यक्ष कल्पवृक्ष प्रभु ने बताया कि हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल होंगे। रथयात्रा में छोटे बच्चे राधा-कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में अनुपम छंटा बिखेरेंगे। सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर समेत कई संत, जनप्रतिनिधि और सामाजिक हस्तियों के भी रथयात्रा में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed