{"_id":"6a3444f2f67c3465700d734c","slug":"police-personnel-donated-54-units-of-blood-palwal-news-c-24-1-pal1006-125113-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पुलिसकर्मियों ने 54 यूनिट रक्त किया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पुलिसकर्मियों ने 54 यूनिट रक्त किया दान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जिला पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 54 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का आयोजन नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट होडल और सिविल अस्पताल की संयुक्त टीम की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लों ने रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इस दौरान डाक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और बैज देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।