{"_id":"6ac638414b2be12a3e01a021","slug":"third-accused-arrested-in-blast-case-palwal-news-c-24-1-pal1008-128926-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: विस्फोट मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: विस्फोट मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उटावड़ थाना पुलिस ने उटावड़ निवासी अख्तर के मकान पर छापा मारकर 50 बोरों में भरा सामान बरामद किया है। इसमें विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला पोटाश, गंधक और कोयला शामिल है। पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी अख्तर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि आरोपी को रिमांड के दौरान राजस्थान के भरतपुर जिले में ले जाया जाएगा। इससे पहले मामले में गिरफ्तार इरफान और जुबेर को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि दो अक्टूबर को पुलिस ने 46 किलोग्राम विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया था। पटाखों के वेस्ट में हुए विस्फोट में दो बच्चों के झुलसने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की थी।