सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two more accused arrested for attacking the shopkeeper.

Palwal News: दुकानदार पर हमला करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for attacking the shopkeeper.
विज्ञापन
बागपुर मार्केट का मामला, डंडे बरामद, चार पहुंच चुके जेल

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के बागपुर मार्केट में दुकानदार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बलई निवासी भीम सिंह और सौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडे भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। शिकायतकर्ता नेमवती के मुताबिक 10 जून को दोपहर के समय मेन मार्केट में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले उनके पति थान सिंह उर्फ धर्मी पर 13 नामजद और 8 से 10 नकाबपोश लोगों ने लाठी-डंडों, तलवार, फरसा और फावड़े से हमला किया था। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में घुसकर उन्हें धक्का देकर बाहर फेंका और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदहट थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले दो आरोपियों को जेल भेजा था। अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article