{"_id":"6a7b8287eedc2255a20da711","slug":"village-peripheral-road-turns-into-a-quagmire-palwal-news-c-24-1-pal1008-126916-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: फिरनी का रास्ता कीचड़ में तब्दील, चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: फिरनी का रास्ता कीचड़ में तब्दील, चलना मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल क्षेत्र के गांव सौंध के लोगों को हो रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। होडल के गांव सौंध में फिरनी वाला मुख्य रास्ता इन दिनों कीचड़ और गंदे पानी से लबालब है। रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं। कीचड़ और पानी के कारण रास्ते पर फिसलन बनी हुई है, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही रास्ते से गंदा पानी निकालकर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल्द-से-जल्द रास्ते को दुरुस्त कराया जाए, ताकि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को राहत मिल सके।
गांव के सरपंच तुहीराम सौंध ने बताया यह रास्ता जिला परिषद के अधीन आता है। जिला परिषद के अध्यक्ष से पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
कोट
कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, रास्ते से आने जाने में मुश्किल हो रही है। -मोहित कुमार, ग्रामीण
घरों के सामने गंदा पानी ओर कीचड़ जमा होने से हम अपने घरों में खाना भी नहीं खा सकते। बदबू आती है। -हरी सिंह, ग्रामीण
पानी और कीचड़ जमा होने से बिमारी पनप रही है। बच्चे बीमार पड़ रहें हैं। जीना दुश्वार हो गया है। -सुखबीर प्रजापति ग्रामीण
संबंधित विभाग को जल्द ही इस समस्या को हल करना चाहिए,ताकि लोगों को राहत मिल सके। -दशरथ कुमार, ग्रामीण