{"_id":"6a7e0e908a9dcf572c01e65e","slug":"youth-arrested-with-a-country-made-pistol-and-cartridges-palwal-news-c-24-1-pal1008-126960-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
सीआईए पलवल ने हथीन रोड स्थित सेक्टर-12 के पास युवक को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखपुरा मोहल्ला निवासी नीरज उर्फ कटप्पा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच प्रभारी जगमिंदर सिंह के अनुसार, बुधवार की शाम सीआईए टीम पलवल-सोहना रोड़ पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कटप्पा अवैध हथियार लेकर सेक्टर-12 के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने हथियार व कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।