{"_id":"6a7dd4a7969714f23508b322","slug":"video-grand-procession-featuring-5-kilometer-long-tricolour-was-held-in-palwal-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल में पांच किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, बने दो विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में पांच किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, बने दो विश्व रिकॉर्ड
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जिले में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में पुलिस लाइन से पांच किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा जैसे-जैसे शहर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, लोगों की भागीदारी भी बढ़ती गई। सड़क के दोनों ओर हाथों में तिरंगा लिए नागरिकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का करीब 20 स्थानों पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के साथ स्वागत किया गया। इसमें स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विशाल तिरंगे के नीचे कदमताल करते लोगों का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही जिले ने दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए, जो कि पांच किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे का और दूसरा हजारों विद्यार्थियों की ओर से एक साथ तिरंगा थामने का रिकॉर्ड शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।