{"_id":"6a7d82a6ed179fa4190e9334","slug":"video-video-emaelsa-ka-ghara-ka-pasa-cara-palsa-gashata-para-utha-saval-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एमएलसी के घर के पास चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एमएलसी के घर के पास चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
गुडंबा इलाके में बेखौफ चोरों ने सीतापुर के विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान के जानकीपुरम सेक्टर-जी स्थित आवास के पास एक मकान को निशाना बना लिया। चोर घर से करीब एक लाख रुपये नकद, कीमती जेवर, दो आईफोन, सात-आठ पुराने मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सेक्टर-जी निवासी सरिता गोयल एक अगस्त को घर में ताला लगाकर बेटे के साथ दुबई गई थीं। 11 अगस्त को वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों के मुताबिक, चोरी छह अगस्त की रात हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एमएलसी के आवास के पास चोरी होने के बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।