{"_id":"6a7dd8771d98b7701307b041","slug":"video-video-15-agasata-ka-parava-sathhaya-para-taraga-ka-raga-ma-saja-rajathhana-jagamagae-paramakha-bhavana-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में सजी राजधानी, जगमगाए प्रमुख भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में सजी राजधानी, जगमगाए प्रमुख भवन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी लखनऊ तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर विधानसभा, लोक भवन, बापू भवन समेत शहर की कई प्रमुख सरकारी इमारतें तिरंगा रोशनी से जगमगाती दिखाई दीं। भवनों पर लगी केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। शाम होते ही रोशनी से सजे भवन लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए।
प्रमुख मार्गों और सरकारी परिसरों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सजावट की गई है। तिरंगे की रोशनी में नहाई इमारतों का नजारा देखने के लिए लोग रुककर तस्वीरें लेते नजर आए। शहर में जगह-जगह देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजधानी में 15 अगस्त का उत्सव पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।