फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mathura Regional Officer Pankaj Yadav suspended, inquiry ordered; Amit from Agra given additional responsi

UP: मथुरा के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव निलंबित, जांच के आदेश; आगरा के अमित को अतिरिक्त जिम्मेदारी

Thu, 13 Aug 2026 08:23 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 13 Aug 2026 08:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मथुरा के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की है। जांच में कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आने की बात कही गई। आगरा के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा को मथुरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
UP: Mathura Regional Officer Pankaj Yadav suspended, inquiry ordered; Amit from Agra given additional responsi
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मथुरा के क्षेत्रीय अधिकारी एवं पर्यावरण अभियंता पंकज यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक जांच भी शुरू की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें बोर्ड मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


बोर्ड के आदेश के मुताबिक, मथुरा की मेसर्स नारायण कोडिंग टेक्नालॉजी लिमिटेड और मेसर्स शिवा एस्फाल्टिक प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (यूनिट-II), कोसी कलां से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए अधिकारियों की समिति गठित की गई थी। समिति ने आठ जुलाई 2026 को स्थलीय निरीक्षण किया और 14 जुलाई को अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपी।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने प्रथम दृष्टया माना कि पंकज यादव ने क्षेत्रीय अधिकारी के तौर पर अपने पदीय और पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरती। आदेश में इसे कर्तव्य निर्वहन के प्रतिकूल आचरण, कदाचार और स्वेच्छाचारिता का द्योतक बताया गया है। बोर्ड ने माना कि इससे राज्य बोर्ड की छवि भी धूमिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियम-4 के तहत निलंबन, नियम-7 में जांच

पंकज यादव को उप्र सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-4 के तहत निलंबित किया गया है। वहीं नियम-7 के तहत विभागीय अनुशासनिक जांच संस्थित की गई है। जांच के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता और अनुमन्य अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

राधेश्याम जांच अधिकारी नामित

विभागीय जांच और आरोप तैयार करने के लिए मुख्य पर्यावरण अधिकारी राधेश्याम को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed